कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा
NEXT 27 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान सेसोमु स्कूल की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट एग्जाम का आयोजन रविवार, 28 जून को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ निःशुल्क परिवहन सुविधा भी दी जाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस परीक्षा में अवश्य शामिल कराएं, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
जानकारी के लिए संपर्क करें: 8005815926, 9829034047



















