#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

12 जुलाई को होगा ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण, उपन्यास पर होगी चर्चा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 1 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लोकप्रिय कवि एवं साहित्यकार सत्यदीप की हाल ही में प्रकाशित राजस्थानी औपन्यासिक कृति ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण एवं पुस्तक चर्चा समारोह 12 जुलाई को संस्कृति भवन में आयोजित होगा। मरूभूमि शोध संस्थान के मानद निदेशक प्रो. बी.एल. भादानी ने बताया कि साहित्यकार श्याम महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस लोक-निजर उच्छब में डॉ. गजादान चारण मुख्य अतिथि होंगे। मालचंद तिवाड़ी, डॉ. मदन सैनी एवं डॉ. चेतन स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह के समन्वयक रवि पुरोहित ने बताया कि उपन्यास पर शंकर सिंह राजपुरोहित एवं हरीश बी. शर्मा ‘सखरी टीप’ के तहत आलोचनात्मक पत्रवाचन करेंगे। वहीं श्रीभगवान सैनी, महेश जोशी और सीमा भोजक ‘पाठकीय सरोकार’ सत्र में अपने विचार रखेंगे। आयोजन की रूपरेखा संयोजिका भगवती पारीक ने साझा की।

साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि सत्यदीप हिंदी और राजस्थानी दोनों भाषाओं के चर्चित साहित्यकार हैं। वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की सामान्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। उनकी इस नवीन कृति सहित अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हरिराम बाबा जन्मोत्सव 3 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में; पूरे कस्बे के लोग जुटे आयोजन को सफल बनाने में🟢 62 आवासीय पट्टे बांटे, 48 पीएम आवास स्वीकृत; ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए सैकड़ों काम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेल बने मौत का खतरा, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग🟢 12 जुलाई को होगा ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण, उपन्यास पर होगी चर्चा