NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के सुचारु संचालन को लेकर आईटी कार्मिकों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। जारी आदेश में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति और राजस्व तहसील से जुड़े चार अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर हनुमानाराम का तबादला लूणकरणसर कर दिया गया है। उनकी जगह राजस्व तहसील लूणकरणसर में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर राजवीर सिंह को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित किया गया है।
वहीं पंचायत समिति लूणकरणसर के सूचना सहायक अनिल कुमार दुलार को राजस्व तहसील श्रीडूंगरगढ़ में नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर राजस्व तहसील श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत सूचना सहायक चंद्रकला चौधरी का तबादला पंचायत समिति लूणकरणसर कर दिया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने बताया कि राज्य में संचालित महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के प्रभावी संचालन और आईटी कार्मिकों की कार्यात्मक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण राज्यहित में किए गए हैं।



















