#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में आईटी विभाग का फेरबदल: पंचायत समिति और तहसील में बदले चार कार्मिक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के सुचारु संचालन को लेकर आईटी कार्मिकों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। जारी आदेश में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति और राजस्व तहसील से जुड़े चार अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर हनुमानाराम का तबादला लूणकरणसर कर दिया गया है। उनकी जगह राजस्व तहसील लूणकरणसर में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर राजवीर सिंह को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित किया गया है।

वहीं पंचायत समिति लूणकरणसर के सूचना सहायक अनिल कुमार दुलार को राजस्व तहसील श्रीडूंगरगढ़ में नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर राजस्व तहसील श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत सूचना सहायक चंद्रकला चौधरी का तबादला पंचायत समिति लूणकरणसर कर दिया गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने बताया कि राज्य में संचालित महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के प्रभावी संचालन और आईटी कार्मिकों की कार्यात्मक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण राज्यहित में किए गए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में 101 पीपल-बरगद के पौधे रोपे: सहायक वन संरक्षक बोले- पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा🟢 राष्ट्र निर्माण का मंत्र लेकर जुटे युवा: ABVP स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, आज किया पौधारोपण🟢 मैट पर श्रीडूंगरगढ़ का दम: तीन पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आईटी विभाग का फेरबदल: पंचायत समिति और तहसील में बदले चार कार्मिक🟢 12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती का मौका: अग्निवीर व मेडिकल असिस्टेंट के आवेदन शुरू, 26 जुलाई आखिरी तारीख🟢 कल सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 13 फीडरों की सप्लाई प्रभावित, पहले निपटा लें जरूरी काम🟢 जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण