NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत धनेरू के ग्रामीणों ने उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक डामर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद सेवा केंद्र, बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से बीदासर तक आवागमन सुगम होगा और आसपास के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

ग्राम पंचायत के प्रशासक (सरपंच) मोहनलाल स्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद सेवा केंद्र बीकानेर में रविशेखर मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि धनेरू से उधाना जोहड़ तक डामर सड़क का निर्माण सांसद अर्जुनराम मेघवाल की अनुशंसा से स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अब उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बनने से बीदासर कस्बे तक आने-जाने का रास्ता आसान होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के समय और दूरी दोनों की बचत होगी। रविशेखर मेघवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के समक्ष रखी जाएगी और जनहित में इसे पूरा कराने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ओमप्रकाश, जुगलाल, प्रकाशचंद्र, संतोष, डूंगरराम, ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




















