#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक डामर सड़क की मांग, धनेरू के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत धनेरू के ग्रामीणों ने उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक डामर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद सेवा केंद्र, बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से बीदासर तक आवागमन सुगम होगा और आसपास के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

NEXT: सांसद सेवा केंद्र, बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम सड़क निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपते धनेरू ग्राम पंचायत के प्रशासक (सरपंच) मोहनलाल स्वामी व ग्रामीण।

ग्राम पंचायत के प्रशासक (सरपंच) मोहनलाल स्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद सेवा केंद्र बीकानेर में रविशेखर मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि धनेरू से उधाना जोहड़ तक डामर सड़क का निर्माण सांसद अर्जुनराम मेघवाल की अनुशंसा से स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अब उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बनने से बीदासर कस्बे तक आने-जाने का रास्ता आसान होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के समय और दूरी दोनों की बचत होगी। रविशेखर मेघवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के समक्ष रखी जाएगी और जनहित में इसे पूरा कराने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ओमप्रकाश, जुगलाल, प्रकाशचंद्र, संतोष, डूंगरराम, ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मतदान से पहले सेक्टर ऑफिसर्स को दिए निर्देश: RO मित्तल बोले- शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ की जनता लिखेगी शहर का भविष्य: 40 वार्ड, 44,383 मतदाता और 51 बूथ… किसके सिर सजेगा शहर की सरकार का ताज?🟢 बड़ी खबर: श्रीडूंगरगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर छापा, 4 प्रतिष्ठानों से 11 सिलेंडर पकड़े