NEXT 22 अगस्त, 2026 मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के निर्देशन में संगठन यात्रा चेंबूर पहुंची। संगठन को नई ऊर्जा देने, कार्यकर्ताओं की सार-संभाल करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से ABTYP के उपाध्यक्ष-द्वितीय अभिनंदन नाहटा टीम के साथ चेंबूर पहुंचे। यात्रा का शुभारंभ साध्वी निर्वाणश्री एवं सहवर्ती साध्वीवृंद को वंदना से हुआ। इसके बाद श्रावक-निष्ठा एवं विजय गीत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

साध्वीश्री डॉ. योगक्षेमप्रभा ने सेवा, संस्कार और संगठन को युवाओं के जागरण का आधार बताते हुए धर्मसंघ की प्रभावना में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु इंगित के अनुरूप युवाओं से सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया।
तेयुप चेंबूर अध्यक्ष हिमांशु गन्ना ने ABTYP टीम का स्वागत किया। गोवंडी परिषद के अध्यक्ष ने भी टीम का अभिनंदन किया। परिषद मंत्री कपिल मेहता ने चेंबूर परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। गोवंडी परिषद ने भी अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया।
किशोरों को संगठन से जोड़ने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर
मयंक धाकड़ ने किशोरों को भविष्य की युवा शक्ति बताते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने की आवश्यकता जताई। कमलेश भंसाली ने युवाओं के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा व्यवसाय और रोजमर्रा की जरूरतों में संगठन को उपयोगी बनाने पर विचार रखे।
ABTYP के वक्ताओं ने ABTYP के प्रकाशन उपक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। MBDD को कॉरपोरेट स्तर पर प्रभावी ब्रांड के रूप में स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। महेश परमार, नीरज आच्छा सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।
चेंबूर के संदीप कोठारी एवं नरेश सोनी ने अपने अनुभव साझा किए। उनके वक्तव्यों ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं में उत्साह का संचार किया।
तीन घंटे चला कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह
तेयुप चेंबूर के मीडिया प्रभारी निलेश राठौड़ने बताया कि करीब तीन घंटे चले संगठन यात्रा कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। विभिन्न सत्रों में युवाओं ने वक्ताओं को एकाग्रता और रुचि के साथ सुना। समापन पर अभिनंदनबनाहटा ने परिषद की कार्यशैली को मजबूत बनाने, संस्कारों के साथ संघसेवा करने और प्रभावी रोटेशन के जरिए अधिक युवाओं को संघसेवा से जोड़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन परिषद कोषाध्यक्ष राहुल डांगी ने किया। आभार उपाध्यक्ष अरुण धाकड़ ने जताया।


























