#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अगस्त, 2026 मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की ओर से नेत्रदान पखवाड़े के तहत चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के बैनर का अनावरण महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राहुल नार्वेकर ने किया। इस दौरान उन्होंने नेत्रदान जैसे मानवीय कार्य के लिए युवाओं की पहल की सराहना की।

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक दक्षिण मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, जनसंपर्क अभियान और रैली आयोजित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी देने के साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

मीडिया प्रभारी दर्शन डागलिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा एवं सहमंत्री दीपेश बोराणा उपस्थित रहे।

परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि नेत्रदान का संकल्प किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बन सकता है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निजी कार्यों के चलते आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने दिया इस्तीफा🟢 राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो🟢 तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण🟢 संगठन यात्रा में युवाओं को जोड़ने पर जोर, सेवा-संस्कार और संगठन का दिया संदेश🟢 किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ🟢 लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026🟢 अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची🟢 श्रावण की हरियाली, सोलह श्रृंगार और सावन के गीतों से सजा हावड़ा; श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव🟢 श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक गोपाल राम जाखड़ को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव सम्मान’, 6 सितंबर को चौमूं में होगा राज्य स्तरीय समारोह🟢 मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर बेच दी जमीन! फर्जीवाड़े के आरोपी की जमानत खारिज