NEXT 12 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण को लेकर दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। प्राचार्य प्रो. भगवान राम बिश्नोई के मार्गदर्शन में परिसर के अंदर और बाहर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रेखा आचार्य के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी चेतराम, रमेश, गणेश गोरछिया, संदीप, अजीत, अभिषेक, हुलसी और पायल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी क्रम में रानी लक्ष्मीबाई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मल्लिका प्रवीण के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
दोनों कार्यक्रमों में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।



















