#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फुटबॉल में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ को जिला गोल्ड, जेपीएस के नन्हे खिलाड़ियों ने जीता खिताब

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 24 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। फुटबॉल में श्रीडूंगरगढ़ ने पहली बार जिलास्तरीय स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि जयपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) के 14 वर्षीय छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने हासिल की। गजनेर के बाल विकास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जेपीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में जेपीएस ने आरएसवी बीकानेर स्कूल की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान जेपीएस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और टीम ने किसी भी विपक्षी टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। फाइनल तक पहुंचने के दौरान जेपीएस ने गजनेर की दो टीमों, गाढ़वाला और बीकानेर पब्लिक स्कूल सहित कुल पांच टीमों को शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर जेपीएस के खिलाड़ी के चक्रम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला, एमडी चंद्रमुखी घिंटाला सहित विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फुटबॉल में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ को जिला गोल्ड, जेपीएस के नन्हे खिलाड़ियों ने जीता खिताब🟢 जोहड़ में अभ्यास कर लालासर की बेटियों ने जीता रजत, 4 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन