NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं कटक प्रवासी भामाशाह मोहनलाल सिंघी की पुत्रवधू सविता देवी का 16 सितंबर को कटक में देवलोकगमन हो गया था। वे मोहनलाल सिंघी के पुत्र योगेश कुमार सिंघी की धर्मपत्नी थीं। जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं में सेवाएं देने वाले मोहनलाल सिंघी के परिवार में हुए इस शोक पर समाजजनों ने संवेदना व्यक्त की है।
दिवंगत सविता देवी की स्मृति में रविवार को मालू भवन स्थित साध्वी सेवा केंद्र में स्मृति सभा आयोजित होगी। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में होने वाली सभा में जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन्हें संबल प्रदान किया जाएगा।
सभा का समय सुबह 9 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।



















