NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर 35 में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाकर गुरुवार से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई। भाजपा के पूर्व पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि विधायक ताराचन्द सारस्वत के निर्देशन में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि जिन गलियों में आज तक पाइपलाइन थी ही नहीं, वहां अब सीधे नेचर पार्क ट्यूबवेल से पानी पहुंचने लगा है।
लोकेश गौड़ ने बताया कि पाइपलाइन मघराज प्रजापत के घर की गली से अंतिम छोर तक तथा राधेश्याम खंडेलवाल के घर वाली गली में अंतिम छोर तक डाली गई है। दोनों गलियों की नई लाइन को सीधे नेचर पार्क ट्यूबवेल से जोड़ा गया है। पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद दोनों गलियों के 100 से अधिक घरों को राहत मिली है।
लंबे समय से पाइपलाइन की सुविधा से वंचित इन गलियों में पानी पहुंचने से लोगों में खुशी नजर आई। स्थानीय लोगों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। गौड़ ने बताया कि नेचर पार्क ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और मीठा पेयजल उपलब्ध हो सके।





















