NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जवाहर सिंह बेढम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने रामगोपाल सुथार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वहीं समाजसेवी नरसी कुलरिया एवं धर्म कुलरिया सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों ने रामगोपाल सुथार के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
























