#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 5 को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी, रविंद्र भाटी करेंगे रोड-शो; ताल मैदान में होगी जनसभा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के आह्वान पर बाड़मेर से शुरू हुई ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में यात्रा के दौरान शहर में रोड-शो किया जाएगा। रोड-शो नेशनल हाईवे से झंवर बस स्टैंड, घुमचक्कर और मुख्य बाजार होते हुए ताल मैदान (हाई स्कूल के पास) पहुंचेगा। यहां सुबह 9:15 बजे विशाल जनसभा होगी।

जनसभा में केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आ रही विसंगतियों को दूर कर व्यवस्था को सरल बनाने की मांग उठाई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर आमजन को जागरूक करने और सरकार तक मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

तैयारी बैठक में बांटी जिम्मेदारियां

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, तुलछाराम शर्मा, भंवर सिंह झंझेऊ, रतन सिंह केऊ, अजीत सिंह जोधासर, कल्याण सिंह झंझेऊ, जेठूसिंह पुंदलसर, जगमाल सिंह, सवाई सिंह, दशरथ सिंह, संदीपसिंह, भागीरथ सिंह धर्मास, ओमपाल सिंह, मांगु सिंह जोधासर, हरी सिंह गुसाईंसर, जितेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह जालबसर, दलीप सिंह तंवर, लाल सिंह राठौड़, भागीरथ सिंह झंझेऊ, भवानी सिंह बीका, केके जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में यात्रा के स्वागत, टेंट, जल व्यवस्था और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। वक्ताओं ने सर्वसमाज के लोगों से रोड-शो और जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सालासर के लिए 20 अक्टूबर को निकलेगी पैदल यात्रा, कालूबास से शाम 4 बजे धूमधाम से होगा रवाना🟢 नगरपालिका में चुने प्रजापति समाज के 4 पार्षदों का 4 अक्टूबर को होगा सम्मान🟢 जिला परिषद और सभी पंचायत समितियों में चुनाव लड़ेगी माकपा, गांव-गांव पहुंचाएंगे जनमुद्दे🟢 ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 5 को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी, रविंद्र भाटी करेंगे रोड-शो; ताल मैदान में होगी जनसभा🟢 वार्डों की समस्याएं सुनने अब मैदान में उतरेगा विकास मंच, वार्ड 34 से कल होगी शुरुआत🟢 श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का जन्मदिन, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन का संदेश🟢 गांधी- शास्त्री जयंती पर विधायक सारस्वत ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार व बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखी🟢 16 अक्टूबर को बिग्गा बास से देशनोक के लिए निकलेगी मां काली मित्र मंडली की 12वीं पैदल यात्रा🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक