#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिला परिषद और सभी पंचायत समितियों में चुनाव लड़ेगी माकपा, गांव-गांव पहुंचाएंगे जनमुद्दे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माकपा की जिला बीकानेर कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी ने जिला परिषद के साथ जिले की सभी पंचायत समितियों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खाद-बीज, बिजली-पानी, सिंचाई, फसल के उचित दाम और खराबे के मुआवजे की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं खेत मजदूरों के सामने रोजगार और सम्मानजनक मजदूरी का संकट है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में अभियान तेज करेगी।

महिया बोले- जिले में 80% फसलें नष्ट, अकाल घोषित करे सरकार

पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया ने बीकानेर जिले में फसल खराबे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों की करीब 80 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई हैं। समय पर बारिश नहीं होने, पर्याप्त बिजली नहीं मिलने और नहरी पानी की समय पर आपूर्ति नहीं होने से सिंचित और बारानी दोनों फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों को फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है।

महिया ने सरकार से तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर फसल खराबे का निष्पक्ष आकलन करने और बीकानेर जिले में अकाल घोषित करने की मांग की। उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और सरकारी राहत उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने और स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर जनता को साथ लेकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सालासर के लिए 20 अक्टूबर को निकलेगी पैदल यात्रा, कालूबास से शाम 4 बजे धूमधाम से होगा रवाना🟢 नगरपालिका में चुने प्रजापति समाज के 4 पार्षदों का 4 अक्टूबर को होगा सम्मान🟢 जिला परिषद और सभी पंचायत समितियों में चुनाव लड़ेगी माकपा, गांव-गांव पहुंचाएंगे जनमुद्दे🟢 ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 5 को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी, रविंद्र भाटी करेंगे रोड-शो; ताल मैदान में होगी जनसभा🟢 वार्डों की समस्याएं सुनने अब मैदान में उतरेगा विकास मंच, वार्ड 34 से कल होगी शुरुआत🟢 श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का जन्मदिन, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन का संदेश🟢 गांधी- शास्त्री जयंती पर विधायक सारस्वत ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार व बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखी🟢 16 अक्टूबर को बिग्गा बास से देशनोक के लिए निकलेगी मां काली मित्र मंडली की 12वीं पैदल यात्रा🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक