NEXT 6 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अभी थोड़ी देर पहले एनएच-11 पर कितासर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी।



हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेंस टीम और गरीब सेवा संस्था की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस टीमों ने तीनों घायलों को मौके से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


















