#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सुरजनसर के 6 कॉमरेड नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, विधायक सारस्वत ने पहनाया पार्टी का दुपट्टा

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, विकास कार्यों और जनसेवा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की कही बात

NEXT 18 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देते हुए सुरजनसर के छह कॉमरेड नेता पार्टी में शामिल हुए। विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनसेवा से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

श्रीडूंगरगढ़ स्थित विधायक जनसेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश तर्ड, चुनाराम डूडी, भंवरलाल डूडी, मल्लूराम तर्ड, निराणाराम डूडी और हड़मानाराम डूडी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

विकास कार्यों की सराहना की

भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों की सराहना की। विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, आमजन की समस्याओं का समाधान और जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। जनता के हित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता भंवरलाल सारस्वा, भैराराम सुथार, मुनीराम शर्मा, चुनाराम डूडी, पोकरराम मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल, गिरधारी प्रजापत और हनुमान डूडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी के 4 वार्डों में तय किए प्रत्याशी🟢 ताल मैदान के विकास के लिए 1 करोड़ मंजूर, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बनेगा बेहतर स्टेडियम🟢 सुरजनसर के 6 कॉमरेड नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, विधायक सारस्वत ने पहनाया पार्टी का दुपट्टा🟢 चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट पर ले जा रहा था अफीम, आरोपी की जमानत खारिज🟢 नशे से दूर रहने की शपथ ली, हस्ताक्षर अभियान से दिया नशामुक्ति का संदेश🟢 35 साल पहले शुरू की थी पैदल संघ की परंपरा, 35वीं फेरी पर धूमधाम से रवाना हुए श्रद्धालु🟢 वीर बिग्गाजी महाराज का मेला 23-24 अक्टूबर को, देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु