NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मालू भवन स्थित साध्वी सेवा केंद्र में नेत्रदानी स्व. कमला देवी दुगड़ की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्व. जेठमल दुगड़ की धर्मपत्नी कमला देवी का 18 अक्टूबर को देहावसान हो गया था। साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित सभा में परिजनों और समाज के लोगों ने उनके जीवन को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा में सुपुत्री शांति देवी बोथरा ने कमला देवी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। परिवार की ओर से विनोद दुगड़, पड़पौत्र प्रणित गंग, मंजू देवी बेगवाणी, सुमन चौरड़िया, ईश्वर चंद चौरड़िया और गरिमा भंसाली ने अपने विचार व्यक्त किए। सामूहिक गीतिका के संगान से भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए भाव
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पियूष बोथरा, नारी रत्न शांता पुगलिया, महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा और पार्षद अंजू पारख ने कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा एवं साध्वी संपतप्रभा ने दिवंगत आत्मा के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना की और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया।
परिजनों को सौंपा नेत्रदान प्रमाण पत्र
तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रवृत्ति सलाहकार अशोक झाबक एवं उनकी टीम ने परिवार को नेत्रदान प्रमाण पत्र सौंपा। परिवार की ओर से एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने साध्वी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उपस्थित लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरड़िया ने किया। सभा में संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।






















