#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पावर लिफ्टिंग में प्रियंका सोनी ने जीता गोल्ड, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

By Next Team Writer

Published on:

84 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक, महाविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

NEXT 28 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका सोनी ने अंतरमहाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से श्रीगंगानगर के डी.ए.वी. कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

प्रियंका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ और प्राचार्य विनोद सुथार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय प्रबंध समिति ने भी प्रियंका की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रियंका की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुंदलसर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, मंगलाराम गोदारा ने गांवों में मांगे वोट🟢 पावर लिफ्टिंग में प्रियंका सोनी ने जीता गोल्ड, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव