श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति सहित जिला परिषद में जीत का जताया भरोसा
NEXT 28 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बुधवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति और बीकानेर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान गोदारा ने ग्रामीणों से संवाद कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि गांवों और ढाणियों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति के साथ बीकानेर जिला परिषद में भी जीत हासिल करेगी।
इसी क्रम में पुंदलसर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।




















