#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में नव पदस्थ एडीजे राजपाल सिंह का बार संघ ने किया अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने बुके भेंट कर किया स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय एडीजे न्यायालय में नव पदस्थ हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) राजपाल सिंह का बार संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं अभियोजन पक्ष से जुड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ और बार संघ अध्यक्ष ललित मारू ने बुके भेंट कर एडीजे राजपाल सिंह का सम्मान किया।

मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बार संघ पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने नव पदस्थ न्यायिक अधिकारी का अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की भावना के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर एडवोकेट साजिद खान, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, राधेश्याम दर्जी, मांगीलाल नैन, सत्यनारायण प्रजापत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, केके पुरोहित, अबरार, सुखदेव व्यास, गणेशाराम, पंकज पंवार, हेमराज सोनी, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मिडल, ओमनाथ सिद्ध, रणवीर खीची, आसिफ चांगल, पूजा सैनी एवं बजरंग ज्याणी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार स्वागत समारोह का संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का परिचय करवाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ईमानदारी की मिसाल: हाइवे पर मिली मूंगफली की 3 बोरियां, मालिक तक पहुंचाने के लिए शुरू की तलाश🟢 धनतेरस पर सोने की खरीदारी करनी है तो कान्हा ज्वेलरी हाउस आएं, कम वजन में आकर्षक डिजाइन और शुद्धता का भरोसा🟢 वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद दुकान मालिक को मिला कब्जा, कोर्ट के आदेश पर किरायेदार ने खाली की दुकान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नव पदस्थ एडीजे राजपाल सिंह का बार संघ ने किया अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने बुके भेंट कर किया स्वागत