#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीछे से ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत; चीख-पुकार के बीच घायलों को पहुंचाया अस्पताल, 2 रेफर

By Next Team Writer

Published on:

सातलेरा बस स्टैंड के पास हादसा, दो गंभीर घायलों को किया रेफर; सेवादारों ने संभाला मोर्चा, कितासर के पास पकड़ा गया ट्रक

NEXT 21 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सातलेरा बस स्टैंड के पास शनिवार दोपहर लगभग 3बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय मासूम संजय पुत्र पन्नालाल, निवासी 42 आरडी पदमपुर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावणियां ने एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट और आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों को फोन कर मदद के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही दोनों संस्थाओं के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। चार घायलों को अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दो घायलों को किया रेफर

हादसे में बनवारी पुत्र हनुमान दास (60) और आकाश पुत्र पन्नाराम को गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। वहीं जितेंद्र पुत्र बनवारीलाल (28), निवासी रतनगढ़ भी घायल हुए। अन्य घायलों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कितासर के पास पकड़ा ट्रक

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को कितासर के पास पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेत में करंट से महिला की मौत का मामला: आरोपी की जमानत खारिज, 15 दिन पहले गाय की भी हुई थी मौत🟢 पीछे से ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत; चीख-पुकार के बीच घायलों को पहुंचाया अस्पताल, 2 रेफर🟢 आत्मकल्याण की भावना से संयम पथ पर अग्रसर जहान बेताला, समाज ने दी मंगलकामनाएं