#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेत में करंट से महिला की मौत का मामला: आरोपी की जमानत खारिज, 15 दिन पहले गाय की भी हुई थी मौत

By Next Team Writer

Published on:

मोमासर में झटका मशीन के तार ट्रांसफार्मर से सीधे जोड़ने का आरोप, सेशन कोर्ट ने घटना की गंभीरता और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को माना अहम आधार

NEXT 21 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव में खेत में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में आरोपी को न्यायालय से राहत नहीं मिली। अपर सेशन न्यायाधीश श्रीडूंगरगढ़ राजपाल सिंह ने आरोपी लूणाराम पुत्र भैराराम की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने आदेश में मामले की गंभीरता, अनुसंधान में सामने आए तथ्यों और आरोपी के पूर्व आपराधिक प्रकरणों को ध्यान में रखा।

मामला 22 जुलाई 2026 का है। परिवादी ताराचंद के अनुसार, उसकी पत्नी सिलूदेवी सुबह करीब 6:30 बजे खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान झटका मशीन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि खेत में आवारा पशुओं को रोकने के लिए लगाई गई झटका मशीन के तार को आरोपी लूणाराम ने सीधे ट्रांसफार्मर से जोड़ रखा था। परिवार के सदस्यों ने पहले भी उसे ऐसा करने से मना किया था।

15 दिन पहले गाय की भी हुई थी मौत

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना से करीब 15 दिन पहले भी इसी प्रकार करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई थी। घटना के दिन महिला के करंट की चपेट में आने पर परिजनों ने शोर मचाकर आरोपी को तार हटाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी के बेटे ने ट्रांसफार्मर से तार हटाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

अभियोजन ने बताया गंभीर मामला

आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने जमानत की पैरवी करते हुए कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है और उससे कोई बरामदगी नहीं हुई है। वहीं, राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला दिया।

11 पुराने प्रकरणों का आदेश में उल्लेख

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 1979 से वर्ष 2026 तक दर्ज 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनमें 5 मामलों में सजा और 1 अनुसंधानाधीन है, वहीं पुलिस ने आरोपी को 10 मामलों में आरोपी मानकर चालान ही पेश किया है। न्यायालय ने यह भी माना कि अनुसंधान में आरोपी के कब्जे से करंट प्रवाहित करने वाली झटका मशीन की बरामदगी दर्शाई गई है।

पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत

आरोपी की जमानत याचिका 19 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद अपर सेशन न्यायालय में जमानत याचिका पेश की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेत में करंट से महिला की मौत का मामला: आरोपी की जमानत खारिज, 15 दिन पहले गाय की भी हुई थी मौत🟢 पीछे से ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत; चीख-पुकार के बीच घायलों को पहुंचाया अस्पताल, 2 रेफर🟢 आत्मकल्याण की भावना से संयम पथ पर अग्रसर जहान बेताला, समाज ने दी मंगलकामनाएं