#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्री करणी गौशाला, कोटासर में महाशिवरात्रि पर नंदिश्वर की पूजा व गौसेवा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 26 फरवरी, 2025। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री करणी गौशाला, कोटासर में नंदिश्वर की विशेष पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। पूजन का आयोजन पंडित मदनलाल जोशी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में गुवाहाटी प्रवासी सेठ गणेशमल राठी और सेठ शिवरतन सोमानी (श्रीडूंगरगढ़) ने परिवार सहित भाग लिया। पूजा के उपरांत दो कढ़ाई गुड़ मिश्रित चूरी का भंडारा गोवंश को समर्पित कर गौसेवा का पुण्य अर्जित किया गया।


इस अवसर पर सेठ बजरंगलाल सोनी ने गौशाला को 1100 रुपये की राशि समर्पित की, वहीं सेठ ओमप्रकाश सोनी एवं उनकी सुपुत्री सुमन जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गौशाला में जन्मदिवस पर गौसेवा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दुलचासर निवासी संदीप कुमार मूंधड़ा ने 5 मण व 2 कढ़ाई गुड़ मिश्रित चूरी का भंडारा गोवंश को समर्पित किया। गौशाला कमेटी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। इसी क्रम में हुबली निवासी जसवी बेद ने भी गौवंश को गुड़ का भोग अर्पित कर जन्मदिन मनाया।


गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी ने गौसेवा के लिए राशि समर्पित कर सेवा का संकल्प लिया। गौशाला कमेटी द्वारा सभी भामाशाहों का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गौशाला से जुड़े माल सिंह राठौड़, अमर सिंह पड़िहार, मदनलाल जोशी, बाबूलाल जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौसेवा में गोपालक प्रेम देवासी एवं उनके परिवार ने भी भंडारा वितरण में सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने समस्त भामाशाहों एवं सेवाभावी लोगों का आभार प्रकट किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन