राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अर्जुन मेघवाल भी रहे साथ; मंदिर ट्रस्ट ने दिया स्मृति चिन्ह
NEXT 22 मई, 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। PM मोदी ने आरती उतारी और देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए माता से आशीर्वाद मांगा।

प्रधानमंत्री का मंदिर में पारंपरिक स्वागत किया गया। पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और प्रसाद भेंट किया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। PM मोदी की बीकानेर यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर क्षेत्र में आम श्रद्धालुओं की आवाजाही कुछ समय के लिए सीमित रही।
