#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रा.उ.मा.वि. सुरजनसर में जिला स्तरीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 24 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। रा.उ.मा.वि. सुरजनसर में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय प्रांगण में उनका सम्मान किया गया। 14 वर्षीय छात्र वर्ग की टीम बीकानेर जिले में उपविजेता रही। इसी प्रकार 17 वर्षीय छात्र वर्ग से 4 छात्र तथा 17 वर्षीय छात्रा वर्ग से 2 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में इतना, पार्वती, गणेश, राधेश्याम, सोनू और सुनील के नाम प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश, टीम प्रभारी बनवारी लाल प्रजापत, ईश्वर सिंह राठौड़, सुमित्रा ज्याणी सहित खिलाड़ियों को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।

राकेश संचेती ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानाचार्य सज्जन कुमार सुखाडिया, सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच तुलछी राम शर्मा, एसडीएमसी अध्यक्ष खींवकरण शर्मा, मनोज कुमार सोनी, लक्ष्मीनारायण, नोपाराम डुडी, मुन्नीराम शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों को भविष्य में खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, वहीं प्रधानाचार्य सज्जन कुमार ने कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि इतने सारे विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय खेल में हुआ है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार लखारा ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा