#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मरुधर प्रदेश की धन्यधरा पर सजेगा आस्था का महोत्सव: श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज में दो दिनों तक चलेगा पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मरुधर प्रदेश की धन्यधरा पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ में भगवान श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के आमूलचूल जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। भगवान के उत्थापन एवं चल प्रतिष्ठा के इस विशेष आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी ने बताया कि यह महोत्सव खतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर सूरीश्वर महाराज के आशीर्वाद तथा शासनरत्न मनोजकुमार बाबूमल हरण की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के तहत श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज में लगातार दो दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।

संस्था के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि 25 जुलाई, शनिवार को सुबह 8 बजे कुंभ (घट) स्थापना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद दीपक स्थापना, नवग्रह पूजन, दस दिग्पाल पूजन, अष्टमंगल पूजा और श्री पंचकल्याणक पूजन आयोजित होंगे। शाम 4 बजे मेहंदी एवं सांझी कार्यक्रम तथा रात 8 बजे “एक शाम पारस के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई, रविवार को सुबह 9:27 बजे भगवान का उत्थापन होगा। इसके बाद 27 जोड़ों द्वारा श्री मणिभद्र हवन-पूजन, परमात्मा की चल प्रतिष्ठा तथा 18 अभिषेक संपन्न होंगे। दोपहर 1 बजे गौतम प्रसादी का सामूहिक आयोजन रखा गया है।

जीर्णोद्धार संयोजक अशोक कुमार बैद ने बताया कि महोत्सव के लाभार्थी विजय कुमार जैन (जयपुर, हाल श्रीडूंगरगढ़) परिवार हैं। आयोजन में घाणेराव से समागत संगीतकार रंगलाल एंड पार्टी भक्ति संध्या की प्रस्तुति देगी। मध्यप्रदेश से योगेश जैन ढोढर विधिकारक के रूप में, घाणेराव के शिल्पकार सुरेश सोमपुरा तथा श्री जिनेश्वर युवा परिषद, बीकानेर जीर्णोद्धार कार्य के संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे। सभी कार्यक्रम श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास में आयोजित होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

1 thought on “मरुधर प्रदेश की धन्यधरा पर सजेगा आस्था का महोत्सव: श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज में दो दिनों तक चलेगा पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव”

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, गोलछा ने बांटे दायित्व🟢 ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी कार, कई घायल, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर की पंचायत चुनावी रणनीति पर जयपुर में मंथन: सीएम आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, श्रीडूंगरगढ़ की बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठा🟢 किसान का मोबाइल गुम, मदद की अपील