#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश

By Next Team Writer

Updated on:

विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पानी बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जिम्मेदारी

NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आडसर में गुरुवार को “वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ताराचन्द सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए।

कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पानी केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में श्याम पंचारिया, कुंभाराम सिद्ध, दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, रतन सिंह राठौड़, शिव जोशी, गंगाधर शर्मा, शिवप्रसाद तावनिया, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, मुकेश जोशी, शिव स्वामी, पवन सारस्वत, श्रीवर्धन शर्मा, मनोज धायल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, सेना में चयनित 6 युवाओं का सम्मान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो🟢 देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग🟢 खरीफ की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट: मूंगफली 75 हजार और कपास 26 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार🟢 आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश🟢 गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी