#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तोलियासर में बाबा काल भैरव के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

By Next Team Writer

Published on:

रविवार को सुबह की आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

NEXT 5 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। निकटवर्ती तोलियासर गांव स्थित चमत्कारिक शक्ति स्थल बाबा काल भैरव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु हाथों में नारियल, तेल, सिंदूर और प्रसाद लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़, सरदारशहर, बीकानेर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह की आरती में भी काफी संख्या में भक्त शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं का मानना है कि तोलियासर स्थित बाबा काल भैरव के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। प्रत्येक रविवार के अलावा अष्टमी, त्रयोदशी और चतुर्दशी पर भी यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तोलियासर में बाबा काल भैरव के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 राजनीतिक गलियारे से: विकास की सौगात श्रीडूंगरगढ़ से सिरोही तक नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग देखी