NEXT 14 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से उप जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट किया गया। परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया की प्रेरणा से उत्तमचंद-सुमित सेठिया परिवार ने स्वर्गीय ताराचंद सेठिया एवं अणची देवी सेठिया की पुण्य स्मृति में यह सहयोग प्रदान किया।

परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि एसी का लोकार्पण परिषद के संरक्षक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी ने किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि प्रसव कक्ष में एसी लगने से तापमान नियंत्रित रहेगा, जिससे प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को गर्मी व डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रसव के दौरान और बाद में महिलाओं को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष राधेश्याम तापड़िया, क्रीड़ा मंत्री रमेश कुमार प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार गुरनाणी, भँवरलाल भोजक, जगदीश प्रसाद स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, सांस्कृतिक मंत्री कन्हैयालाल जैन, किशोर मारू, शुभकरण पारीक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्रीकृष्ण बिहानी, डॉ. रविंद्र गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत, प्रमोद, निर्मला सहित अस्पताल के कार्मिक उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने परिषद और दानदाता परिवार का आभार जताया। अंत में श्रवण कुमार गुरनाणी ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।




















