NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बिग्गा गांव के पास सोमवार रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायल को पहले निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ लाया जा रहा था। रास्ते में उसे एपीजे की एम्बुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान बाबूलाल मेघवाल (27) पुत्र धन्नाराम मेघवाल निवासी बिग्गा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



















