#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

500 के नकली बंडलों से ठगी के आरोपी को नहीं मिली राहत, एडीजे कोर्ट ने जमानत खारिज की

By Next Team Writer

Published on:

बोलेरो से 13 पैकेट बरामद हुए थे, ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में मिले थे कागज

NEXT 5 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 500 रुपए के नोटों की नकली गड्डियां बनाकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार जसरासर निवासी बाबूलाल खाती को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर सेशन न्यायाधीश कृष्णकांत की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने इसे गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए कहा कि ऐसे मामले में जमानत का लाभ देना उचित नहीं है।

सुनवाई के दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता ने दलील दी कि बाबूलाल लंबे समय से न्यायिक अभिरक्षा में है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाए। वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने विरोध करते हुए कहा कि मामला भारतीय मुद्रा के नोटों की कूटरचना और धोखाधड़ी से जुड़ा गंभीर आर्थिक अपराध है, इसलिए जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया अभियुक्त नकली नोटों की गड्डियां तैयार कर लोगों को धोखे में डालकर धनराशि हड़पने जैसे गंभीर आर्थिक अपराध में संलिप्त प्रतीत होता है। ऐसे में जमानत देने का कोई औचित्य नहीं बनता। इसके साथ ही अदालत ने बाबूलाल खाती की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

23 जून को बोलेरो से मिले थे 13 पैकेट

मामले के अनुसार 23 जून को सुबह करीब 5:10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने घुमचक्कर पर बीकानेर की ओर से आ रही एक बोलेरो को रोककर जांच की थी। तलाशी के दौरान पुलिस को 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों के 13 पैकेट मिले। जांच में सामने आया कि गड्डियों के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में साधारण कागज रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के दौरान बाबूलाल खाती को गिरफ्तार किया था।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 समंदसर जीएसएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता: दो 5 एमवीए ट्रांसफार्मरों को मंजूरी, किसानों को बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद🟢 जेब से मिली 3.93 ग्राम एमडी, दो पुराने एनडीपीएस केस देख कोर्ट ने जमानत से किया इनकार🟢 ट्रोमा सेंटर पर बनी सहमति: उपजिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष रिजर्व होगा, 5 दिन में लगेगा वेंटिलेटर🟢 6 अगस्त का इतिहास: हिरोशिमा से वर्ल्ड वाइड वेब तक, आज के दिन दर्ज हुईं कई ऐतिहासिक घटनाएं