NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद के भीनमाल (जालौर) तबादले पर मंगलवार को न्यायालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार संघ श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आयोजित समारोह में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, एसडीएम शुभम शर्मा, बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, भरतसिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बार संघ की ओर से सरिता नौशाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर साफा पहनाया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर सम्मान किया।
स्वागत भाषण अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता पुखराज तेजी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एडीजे नौशाद के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लगभग एक वर्ष तक श्रीडूंगरगढ़ में सेवाएं देने वाली सरिता नौशाद ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के अधिवक्ताओं का सहयोगात्मक रवैया हमेशा उन्हें मिला, जिससे न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा रही। उन्होंने बार संघ एवं न्यायालय परिवार का आभार जताया।
कार्यक्रम के अंत में बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया। समारोह में भरतसिंह राठौड़, साजिद खान, बाबुलाल दर्जी, लेखराम चौधरी, श्याम सुंदर आर्य, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पंवार, गोपीराम जानू, मांगीलाल नैण, बजरंग ज्याणी, सत्यनारायण प्रजापत, अबरार, बृजेश पुरोहित, किशन स्वामी, मदन गोपाल स्वामी, कैलाश स्वामी, जितेंद्र स्वामी, साबिर अली, सुखदेव व्यास, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, बृजलाल बारोटिया, ओमप्रकाश बारोटिया, राजूराम जाखड़, के. के. पुरोहित, नारायण जोशी, राजीव आत्रेय, कैलाश सारस्वत, पंकज पंवार, जगदीश बाना, भागीरथ नायक, रामलाल नायक, राजाराम नैण, जेपी मीणा, अश्विनी पुरोहित, घनश्याम स्वामी, पूजा सैनी अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, रामावतार प्रजापत, दिनेश मीणा,सुरेश धवल आदि मौजूद रहे।


























