#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती का मौका: अग्निवीर व मेडिकल असिस्टेंट के आवेदन शुरू, 26 जुलाई आखिरी तारीख

By Next Team Writer

Published on:

22-23 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा, 550 रुपए आवेदन शुल्क; अग्निवीर में महिला-पुरुष, मेडिकल असिस्टेंट में केवल पुरुष कर सकेंगे आवेदन

NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय वायु सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु और ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 22 और 23 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित होगी।

वायुसैनिक चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी के अनुसार अग्निवीर वायु पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन के पात्र हैं। वहीं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद केवल पुरुष भारतीय एवं गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए निर्धारित हैं।

अग्निवीर वायु पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 16.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती चार वर्ष की अवधि के लिए होगी।

ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं अंग्रेजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आयु 16 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं डिप्लोमा, बी.फार्मा या बी.एससी. फार्मेसी धारकों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है। दोनों श्रेणियों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (1.6 किलोमीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप व स्क्वैट्स) तथा अंतिम चरण में विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 550 रुपए निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा तथा निर्धारित मानकों के अनुसार नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। अभ्यर्थी 26 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में 101 पीपल-बरगद के पौधे रोपे: सहायक वन संरक्षक बोले- पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा🟢 राष्ट्र निर्माण का मंत्र लेकर जुटे युवा: ABVP स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, आज किया पौधारोपण🟢 मैट पर श्रीडूंगरगढ़ का दम: तीन पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आईटी विभाग का फेरबदल: पंचायत समिति और तहसील में बदले चार कार्मिक🟢 12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती का मौका: अग्निवीर व मेडिकल असिस्टेंट के आवेदन शुरू, 26 जुलाई आखिरी तारीख🟢 कल सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 13 फीडरों की सप्लाई प्रभावित, पहले निपटा लें जरूरी काम🟢 जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण