#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पहले बहू को गिफ्ट की जमीन, फिर बेटे को उपहार और दूसरे को बेचने का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में भूमि को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला, महिला ने सात लोगों के खिलाफ परिवाद किया पेश

NEXT 13 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव रीड़ी में कृषि भूमि को लेकर विवाद का मामला न्यायालय पहुंच गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नाम पहले से पंजीकृत उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) होने के बावजूद उसी भूमि का दोबारा उपहार पत्र और विक्रय पत्र निष्पादित कर दिया गया। मामले में सात लोगों को आरोपी बनाते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया है।

परिवाद के अनुसार रीड़ी निवासी संतोष पत्नी मांगीलाल जाट के पक्ष में 18 अगस्त 2025 को खसरा नंबर 125 की 5.06 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीकृत उपहार पत्र निष्पादित किया गया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी भूमि के मूल खातेदार हड़मानाराम ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित रूप से षड्यंत्र करते हुए इसी भूमि में से 3.29 हेक्टेयर का उपहार पत्र अपने पुत्र मांगीलाल के पक्ष में तथा शेष 1.77 हेक्टेयर भूमि का विक्रय पत्र अन्य व्यक्ति के पक्ष में पंजीकृत करवा दिया।

परिवाद में कहा गया है कि सभी आरोपियों को पहले से निष्पादित उपहार पत्र की जानकारी थी, इसके बावजूद कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उप पंजीयक कार्यालय में पंजीबद्ध करवाए गए। महिला का आरोप है कि ऐसा उसकी भूमि हड़पने और उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया गया।

महिला ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण की जानकारी लेने पर उसे कथित रूप से दूसरे उपहार पत्र और विक्रय पत्र के बारे में पता चला। इसके बाद उसने संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त कर मामले की जानकारी जुटाई।

महिला ने न्यायालय से प्रार्थना की है कि मामले की जांच करवाई जाए तथा आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो