#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

पूजा स्थल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला कोर्ट पहुंचा

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के लिखमादेसर गांव में पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी व डंपर की मदद से निर्माण सामग्री उठाकर ले जाने, पूजा स्थल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में परिवाद पेश कर न्याय की गुहार लगाई है।

परिवादी काननाथ पुत्र चेतननाथ निवासी लिखमादेसर ने कोर्ट में पेश परिवाद में बताया कि ग्राम पंचायत लिखमादेसर द्वारा वर्ष 1988 में उसके नाम 1034 वर्गमीटर का पट्टा जारी किया गया था। भूखंड पर वह परिवार सहित निवास करता है तथा मकान निर्माण के लिए खंडा-पत्थर, ईंटें और पीली मिट्टी डलवा रखी थी। वहीं भूखंड में पीपल व कनेर का पेड़ तथा पूजा स्थल भी बना हुआ है।

परिवाद के अनुसार 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी प्रभूनाथ, मुन्नीनाथ, भागीरथनाथ, जगदीशनाथ और गोपालनाथ डंपर व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और जबरन भूखंड में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने जेसीबी की सहायता से निर्माण सामग्री डंपर में भरनी शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवादी व उसके साथ मौजूद लोगों को जान से मारने और डंपर के नीचे कुचलने की धमकी दी गई।

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मौके पर बने पूजा स्थल को भी तोड़ दिया जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना का वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल भी छीने जाने का आरोप लगाया गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज