#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- अतिरिक्त कार्य का नहीं मिल रहा भुगतान

NEXT 12 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनसे लंबे समय से विभागीय ऑफलाइन कार्यों के साथ-साथ ऑनलाइन कार्य भी करवाए जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि विभाग की ओर से दिया गया साधारण मोबाइल फोन कनेक्टिविटी की समस्या के कारण उपयोगी नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन कार्य ई-मित्रों के माध्यम से शुल्क देकर करवाने पड़ते हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले सात माह से इन कार्यों के लिए न तो उचित मानदेय दिया गया और न ही मोबाइल रिचार्ज की राशि उपलब्ध करवाई गई।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनसे महिला अधिकारिता विभाग के कार्य भी करवाए जा रहे हैं, जबकि यह उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र में शामिल नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित कार्यों के अलावा कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा।

ज्ञापन में यह मुद्दा भी उठाया गया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभाग की ओर से विद्युतीकरण करवाया गया था, उनके बिजली बिलों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अपने अल्प मानदेय से बिजली बिल जमा करवाने पड़ रहे हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश नहीं मिलने की शिकायत भी की। उन्होंने मांग की कि कार्य की सुगमता के लिए 5G मोबाइल अथवा टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएं, अतिरिक्त कार्यों का भुगतान किया जाए तथा निर्धारित अवकाश दिए जाएं।

इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महिला एवं बाल विकास अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान माया शर्मा, प्रेमलता मोयल, मंजू कस्वां, ज्योति गोदारा, मंजू स्वामी, कलावती मारु, मोहिनी स्वामी, प्रेमलता पांडिया, पाना गुर्जर, सुमन दर्जी, रेणु सिखवाल, हरकू देवी स्वामी, जसोदा, सन्नू देवी सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग