#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली आर्यांशी का सम्मान: सेसोमु एजुकेशन सोसायटी ने किया अभिनंदन, कहा- बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यांशी स्वामी का रविवार को सेसोमु एजुकेशन सोसायटी में सम्मान किया गया। आर्यांशी भाजपा नेता शिव स्वामी की पौत्री हैं।

कार्यक्रम में सेसोमु एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने आर्यांशी को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों ने कहा कि आर्यांशी की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देती है।

मूंधड़ा दंपती ने आर्यांशी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के सीईओ घनश्याम गौड़, परीक्षा प्रभारी पंकज पारीक, मैनेजर अजित सिंह, विष्णु कुमार शर्मा, मोहन सिंह, राजेंद्र व्यास और रामनिवास चौधरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आर्यांशी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महेश नवमी से पहले श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब: भगवान महेश की झांकियों ने मोहा मन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत🟢 एमपीएस अध्यक्ष बनने पर डॉ. विकास पारीक का सम्मान, एडवोकेट पुखराज तेजी ने सपत्नीक किया स्वागत🟢 ठुकरियासर के पास बाइक का टायर फटा, दो युवक घायल; बिग्गा के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर, रेफर🟢 तोलियासर में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर सुनीं समस्याएं; विधायक सारस्वत बोले- अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक डटे रहें अधिकारी🟢 नशे के खिलाफ बड़ा कदम: मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 शुरू, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत🟢 अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली आर्यांशी का सम्मान: सेसोमु एजुकेशन सोसायटी ने किया अभिनंदन, कहा- बेटियों के लिए बनी प्रेरणा🟢 रामदेवरा मेले की तैयारियां शुरू, श्रीडूंगरगढ़ में पैदल यात्री संघ की पहली बैठक