#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती मनाई, पालिकाध्यक्ष शर्मा ने पुष्पांजलि दी, स्वच्छता का संदेश दिया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25दिसम्बर, 2024। “कदम मिलाकर चलना होगा, निज हाथों में हंसते-हंसते आग लगाकर जलना होगा” जैसी कविता कहकर युवाओं और देशवासियों में जोश, उमंग, साहस भर देने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती नगरपालिका परिसर में मनाई गई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश जैसे राज्य में जन्में और हरेक भारतीय के हृदय मध्य अपना नाम अंकित किया। अटल जी भारत के 3बार प्रधानमंत्री रहे और चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे। अपने जीवनकाल में लंबी देश सेवा करने के साथ अपनी कविताओं के माध्यम से देशप्रेम से युवाओं को ओतप्रोत किया। इस दौरान पालिका कार्मिक जितेंद्र भोजक ने अटल बिहारी को कवि हृदय बताते हुए काव्य पाठ किया।

पालिकाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए हाइवे पर कचरा साफ किया। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, पवन इंदौरिया, भवानी प्रकाश, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद जगदीश गुर्जर, कन्हैयालाल शर्मा, मांगीलाल राठी, सूरजभान, कमल चांवरिया, सूरजमल, जगदीश सिद्ध आदि मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन