NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में शुक्रवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में जगदीशराय मालू की 12 की तपस्या एवं पवन भंसाली की 11 की तपस्या के उपलक्ष्य में मंगलभावना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांता बरडिया ने मंगलाचरण से की। इस दौरान श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा से मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद के कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल, तेरापंथ महिला मंडल की संगठन मंत्री शारदा बोथरा, किशोर मंडल से विशाल बोथरा सहित तपस्वियों के परिजनों ने गीतिका एवं वक्तव्य के माध्यम से तपस्या की अनुमोदना की।
तप से आत्मा उज्ज्वल और शरीर स्वस्थ बनता है
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि तप से व्यक्ति की आत्मा उज्ज्वल बनती है और शरीर भी स्वस्थ बनता है। तपस्या करना विरले व्यक्तियों का कार्य है। जिसका मन और इंद्रियां काबू में हैं, वही व्यक्ति तप कर सकता है। उन्होंने तपस्या के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए तपस्वियों के प्रति मंगलभावना व्यक्त की।
इस अवसर पर साध्वी लक्ष्यप्रभा, साध्वी ललितरेखा एवं साध्वीवृंद ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना में गीतिका का संगान किया। तपस्वियों के परिवार से शांति प्रकाश, मुदित, आरती, पायल, प्रीति, चंद्रकला, निकिता एवं अंजू पारख ने भी गीतिका व वक्तव्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मोनिका मालू ने किया।
























