#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अवैध शराब परिवहन के मामले में गिरफ्तार झंझेऊ निवासी दो भाइयों को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सेशन न्यायाधीश श्रीडूंगरगढ़ कृष्णकांत की अदालत ने वीर विक्रम पुत्र महावीरसिंह और कुलदीपसिंह पुत्र महावीरसिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी।

प्रकरण के अनुसार, सेरूणा थाना पुलिस ने 31 जुलाई को गश्त के दौरान बीकानेर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को ईंटों के ढेर से टकराया हुआ देखा। एएसआई गोकुलचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 384 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि शराब अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नहीं हुई है और उन्हें झूठा फंसाया गया है। वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों को व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। साथ ही उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है, ऐसे में जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं बनता।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अपर सेशन न्यायाधीश कृष्णकांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज🟢 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संदेश: समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान, संतोष पारख की उपलब्धि प्रेरणादायी🟢 लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज🟢 7 अगस्त का इतिहास: बंगाल विभाजन के विरोध से लेकर महिला जासूस तक का इतिहास