#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीम आर्मी की जिला समीक्षा बैठक: गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लक्ष्य, जिला सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला समीक्षा बैठक शुक्रवार को मोहता भवन, जूनागढ़ के पास आयोजित हुई। बैठक में जिले की विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठन विस्तार, आगामी जिला सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भादर मेघवाल ने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल के नेतृत्व में बाबूलाल बियात, दलीप सेरूणा सहित कई कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। गोयल ने कहा कि जल्द ही तहसील और गांव स्तर की कार्यकारिणियों का गठन पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी पर स्कूल की मान्यता तक हो सकती है रद्द🟢 भीम आर्मी की जिला समीक्षा बैठक: गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लक्ष्य, जिला सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन🟢 भाजपा के भरोसेमंद रामगोपाल सुथार को अब सिरोही की जिम्मेदारी, सरकार ने बदला दायित्व🟢 राजस्थान सरकार ने स्थानांतरण प्रतिबंध में छूट 10 जुलाई तक बढ़ाई🟢 रेत के तूफान से उजड़ा था स्पोर्ट्स एरिना, अब फिर गूंजेंगी खिलाड़ियों की आवाजें🟢 बीकानेर को कल पीएम देंगे 1300 मेगावाट सौर ऊर्जा की बड़ी सौगात🟢 घर में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर, महिला के पैर से पाजेब भी काट ले गए