#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नागरिकों के लिए बड़ी खबर: 16 मई से शुरू होगी देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना

By Next Team Writer

Updated on:

श्रीडूंगरगढ़ में 441 ब्लॉकों में होगा सर्वे, 1 मई से खुद भी भर सकेंगे जानकारी

NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। देश में जनगणना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। खास बात यह है कि यह स्वतंत्र भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी।

तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 441 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं और प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगा।

700-800 आबादी पर एक ब्लॉक

जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार 700 से 800 जनसंख्या या 150 से 180 मकानों के आधार पर ब्लॉक बनाए गए हैं, जिससे सर्वे का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

अब घर बैठे खुद कर सकेंगे जनगणना

उपखंड जनगणना अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि इस बार आमजन को भी बड़ी सुविधा दी गई है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक स्वयं अपनी स्व-जनगणना (Self Enumeration) कर सकेंगे।
इसके लिए पोर्टल  http://se.census.gov.in जारी किया गया है, जो 14 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

रेफरेंस नंबर से होगा सत्यापन

ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। घर-घर आने वाले प्रगणक को यह नंबर बताना होगा, जिसे वे अपने HLO ऐप के माध्यम से सत्यापित करेंगे।

339 प्रगणक और 76 सुपरवाइजर तैनात

जनगणना कार्य के लिए क्षेत्र में 339 प्रगणक, 76 पर्यवेक्षक और 8 फील्ड ट्रेनर लगाए गए हैं। सभी को मई के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में उर्वरक वितरण की जांच, अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने किया निरीक्षण🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सैन समाज ने धूमधाम से मनाई 726वीं सैन जयंती: ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, विधायक भी पहुंचे मंदिर🟢 राजस्थान में ‘सार्थक नाम अभियान’: अब स्कूलों में बच्चे बदल सकेंगे अटपटे नाम, 2950 नए नामों की सूची तैयार🟢 बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मनाई जा रही है अम्बेडकर जयंती🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लावारिस पार्सल मिला, ट्रांसपोर्ट कंपनी में रखा सुरक्षित🟢 नागरिकों के लिए बड़ी खबर: 16 मई से शुरू होगी देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना