#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ठुकरियासर के पास बाइक का टायर फटा, दो युवक घायल; बिग्गा के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर, रेफर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस की सहायता से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ठुकरियासर के पास चलती बाइक का अचानक टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुंतासर निवासी गौरीशंकर (25) पुत्र हड़माना राम प्रजापत तथा मूलाराम (40) पुत्र पूसाराम प्रजापत घायल हो गए। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहीं इससे पहले दोपहर में बिग्गा के पास एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में वाहन चालक हीरालाल (30) पुत्र मांगीलाल नायक निवासी बिग्गा घायल हो गया। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे मौके से उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महेश नवमी से पहले श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब: भगवान महेश की झांकियों ने मोहा मन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत🟢 एमपीएस अध्यक्ष बनने पर डॉ. विकास पारीक का सम्मान, एडवोकेट पुखराज तेजी ने सपत्नीक किया स्वागत🟢 ठुकरियासर के पास बाइक का टायर फटा, दो युवक घायल; बिग्गा के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर, रेफर🟢 तोलियासर में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर सुनीं समस्याएं; विधायक सारस्वत बोले- अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक डटे रहें अधिकारी🟢 नशे के खिलाफ बड़ा कदम: मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 शुरू, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत🟢 अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली आर्यांशी का सम्मान: सेसोमु एजुकेशन सोसायटी ने किया अभिनंदन, कहा- बेटियों के लिए बनी प्रेरणा🟢 रामदेवरा मेले की तैयारियां शुरू, श्रीडूंगरगढ़ में पैदल यात्री संघ की पहली बैठक