#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की, देखें पूरी खबर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में घोषित चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई वितरित की और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा संगठन की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, चंद्र प्रकाश सेठिया, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, श्रीडूंगरगढ़ विस्तारक मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में हेमराज भादानी, रोहित बोहरा, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, चेतन राम शर्मा, नंदकिशोर नाई, पवन कुमार, भरत सारस्वत, चंद्रभान स्वामी, एड. प्रवीण पालीवाल, परमेश्वर सुथार, ओमप्रकाश नाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

टैक्सी स्टैंड पर मनाया जश्न

श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्रचंड जीत, असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने और पांडिचेरी में सरकार गठन की खुशी हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलसिंह शेखावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वामी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, प्रदीप कुमार जोशी, पार्षद संतोष बोहरा, पवन उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रतन सिंह राठौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री व्यास, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, श्याम पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 वीर तेजाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, समाजबंधुओं का बढ़ता सहयोग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की, देखें पूरी खबर🟢 बीदासर रेलवे फाटक के पास दो पिकअप में टक्कर, सभी सुरक्षित🟢 सीएम भजनलाल शर्मा का कल आडसर दौरा: चौपाल से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया जायजा, देखें सभी फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व सीएम गहलोत का 75वां जन्मदिन उत्साह से मनाया, राहगीरों को पिलाया शीतल जल🟢 मुख्यमंत्री शर्मा का 5 मई को श्रीडूंगरगढ़ दौरा संभावित, तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा