#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बूंद-बूंद पानी बचाकर बढ़ाएं उत्पादन, किसान अपनाएं नई तकनीकें: राज्यमंत्री सुथार

By Next Team Writer

Published on:

‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला आयोजित, नवाचारी किसानों का सम्मान

NEXT 1 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत सोमवार को जयपुर रोड स्थित कृषि भवन में जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला, संगोष्ठी एवं सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किसानों से बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक उत्पादन लेने का आह्वान किया।

सुथार ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जल संरक्षण, पौधारोपण और जल के सदुपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए। किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों और नवाचारों को अपनाना चाहिए।

जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि अभियान के तहत 15 विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ नवीन कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है, ताकि जल संरक्षण के साथ उत्पादन भी बढ़ाया जा सके।

पश्चिमी राजस्थान में जल संरक्षण की समृद्ध परंपरा

कार्यक्रम में वक्ता श्याम पंचारिया ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के लोग पानी की कीमत भली-भांति समझते हैं। यहां के पूर्वजों ने कुएं, तालाब और बावड़ियां बनाकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की थी। इन जल स्रोतों का संरक्षण करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए।

नवाचारी किसानों ने साझा किए अनुभव

सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने अभियान की रूपरेखा और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान चतुर्भुज मेघवाल, शिवकरण कूकणा, हनुमानदास स्वामी, जसविंदर सिंह, मेघसिंह राजपुरोहित और मनजीत सिंह सहित कई नवाचारी किसानों ने जल संरक्षण और आधुनिक खेती के अपने अनुभव साझा किए।

11 किसानों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार और जिला कलक्टर निशांत जैन ने 11 नवाचारी किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैसर्स पिस्तादेवी किसान केन्द्र और मैसर्स पवन पॉलीटेक्स प्रालि को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री कार्यालय से अभियान समन्वयक शालिनी जैन, कृषि विभाग के उपनिदेशक प्रेमाराम, सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बूंद-बूंद पानी बचाकर बढ़ाएं उत्पादन, किसान अपनाएं नई तकनीकें: राज्यमंत्री सुथार🟢 JEE एडवांस में श्रीडूंगरगढ़ के वीरेंद्र गिया का कमाल: ऑल इंडिया 8931वीं रैंक, आईआईटी में चयन🟢 कैडर रिव्यू सहित 8 मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन