NEXT 27 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम धनेरू स्थित जीएसएस पर शुक्रवार को पावर ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई के लिए बिजली संकट खड़ा हो गया। किसानों ने इसकी जानकारी गांव के भाजपा नेता आईदान पारीक को दी। पारीक ने तुरंत मामले से विधायक ताराचंद सारस्वत को अवगत कराया।

विधायक सारस्वत ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने रविवार रात धनेरू जीएसएस पर नया पावर ट्रांसफार्मर पहुंचाकर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और किसानों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के त्वरित हस्तक्षेप से कम समय में समस्या का समाधान हो गया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव के जागरूक किसानों ने विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रति आभार जताते हुए बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की।




















