#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धनेसिंह तंवर की 12वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, हवन और तरबूज भंडारा

By Next Team Writer

Published on:

लखासर स्थित बाबा रामदेव गौशाला में श्रद्धांजलि सभा, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

NEXT 3 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व सरपंच एवं बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक स्वर्गीय धनेसिंह तंवर की 12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को गौशाला परिसर में श्रद्धांजलि एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवारजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-अनुष्ठान किया तथा गौशाला समिति और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार की ओर से गौमाताओं को समर्पित शीतल तरबूज भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही तंवर की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व सरपंच के पुत्र प्रताप सिंह तंवर ने बताया कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर गौशाला में सत्संग, हवन-अनुष्ठान और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस मौके पर भंवरलाल खिलेरी ने कहा कि स्वर्गीय धनेसिंह तंवर ने बाबा रामदेव गौशाला की स्थापना कर क्षेत्र में गौसेवा की मजबूत नींव रखी। उनके द्वारा किए गए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आज भी ग्रामीण याद करते हैं।

कार्यक्रम में गौशाला समिति के देवी सिंह, रणवीर सिंह, पृथ्वी सिंह, नारायण सिंह और गिरधारी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष एवं दिवंगत के पुत्र महेंद्र सिंह तंवर ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धनेसिंह तंवर की 12वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, हवन और तरबूज भंडारा🟢 बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 जैन संस्कार विधि से तेरापंथ सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न🟢 अंतिम चेतावनी का असर: टेऊ-सूडसर में ग्रामीणों ने खुद हटाने शुरू किए अतिक्रमण, समझौते के अनुसार सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों में रोष