#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 मई से होगा मकान सूचीकरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 4 मई से 6 मई 2026 तक सोमू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें चार बैचों के माध्यम से कुल 160 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।

चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूर्ण तटस्थता, सतर्कता और डेटा गोपनीयता के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सम्पन्न करें। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा। यह देश की 16वीं तथा स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी, जो पहली बार पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से आयोजित की जा रही है।

प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय द्वारा जारी मैनुअल के आधार पर एचएलओ ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर्स मनीष सैनी, नौरत मल शर्मा, कमल किशोर पिपलवा, कैलाश चन्द्र शर्मा, सहीराम भामू, विनोद शर्मा और अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने कार्मिकों को प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

चार्ज जनगणना नियमित सहायक भव्य कटारिया ने बताया कि इस चरण में करीब 160 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही नौरत मल शर्मा ने जानकारी दी कि तृतीय चरण का प्रशिक्षण 7 मई से प्रारंभ होगा, जिसमें चार बैचों में लगभग 140 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान श्रीवर्धन शर्मा ने 1 मई से शुरू हो चुकी स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी कार्मिकों से स्वयं की गणना करने और आमजन को भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ग्राम रथ अभियान में पहुंचे रामगोपाल सुथार, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी🟢 बाना-ऊपनी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत: 4 घायल, प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर🟢 🟢 हरिराम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल, सुबह निकलेगी कलश यात्रा