#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए चंदनमल बाफना, नेत्रदान से दो जिंदगियों में जगाई उम्मीद

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के चंदनमल बाफना (72) ने मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान कर दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी की किरण जगाई। जीवन की अंतिम इच्छा के रूप में किए गए इस नेत्रदान को परिजनों की सहमति से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

परिवारजनों ने बताया कि स्व. बाफना ने जीवित रहते हुए ही नेत्रदान की भावना व्यक्त की थी। उनके निधन के बाद पत्नी सरोजदेवी, बहन मोहिनीदेवी मालू, पुत्रियां संगीता, बबीता, रंजीता, धर्मयशा व दामाद मनोज कुण्डलिया सहित परिजनों ने सहमति देकर इस पुण्य कार्य को पूर्ण कराया।

तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के संयोजक अशोक झाबक के नेतृत्व में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इस कार्य के लिए लाला झंवर व प्रकाश झंवर ने प्रेरणा दी। नेत्र संग्रह का कार्य प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के भंवरलाल प्रजापत व दिनेश शर्मा ने किया।

इस दौरान परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, लाला झंवर, महेंद्र दूगड़, बाबूलाल बाफना, विकास मालू सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

परिषद ने आमजन से मरणोपरांत नेत्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दान है, जो किसी के जीवन का अंधकार दूर कर सकता है। नेत्रदान के लिए 9636288181 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 156 प्रगणकों ने लिया भाग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम रथ अभियान: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों में बढ़ा आत्मविश्वास🟢 12.650 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 1200 फीट नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था🟢 रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी, श्याम गिरी बने मिसाल🟢 मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए चंदनमल बाफना, नेत्रदान से दो जिंदगियों में जगाई उम्मीद🟢 पट्टेशुदा मकान तोड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने PWD को किया पाबंद🟢 25 घंटे बाद लौटी बिजली, सातलेरा GSS चालू